बिग बॉस फेम अर्शी खान शनिवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वाली हैं.*

*बिग बॉस फेम अर्शी खान शनिवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने वाली हैं.* भोपाल में मीडिया की मौजूदगी में अर्शी कांग्रेस का दामन थामेंगी. 2014 में मिस ग्लोरी अर्थ सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने वाली अर्शी मूलत: भोपाल की रहने वाली हैं और बिग बॉस में अपने बोल्ड अंदाज की वजह से सुर्खियों में आई थी.
वैसे शो से बाहर निकले के बाद भी आर्शी सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अवतार के लिए ही जानी जाती है. कांग्रेस में अर्शी का रोल क्या होगा, क्या को एक स्टार प्रचारक के तौर पर काम करेंगी या उन्हें प्रत्याशी के तौर पर उतारेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

1635 views