11 लग्‍जरी कारों को बेचेगी ED, साथ ही नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ भी गैरजमानती वॉरंट जारी*

*11 लग्‍जरी कारों को बेचेगी ED, साथ ही नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ भी गैरजमानती वॉरंट जारी*

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई स्थित प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (PMLA) कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को इसकी इजाजत दे दी है. कोर्ट ने नीरव की पत्नी अमी मोदी के खिलाफ भी गैरजमानती वॉरंट जारी किया गया है.
ईडी सूत्रों ने बताया कि कोर्ट ने PNB में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की 173 महंगी पेंटिंग्स और 11 लग्जरी कारों को बेचने की मंजूरी दी है.
नीलामी के जरिए इन संपत्तियों को बेचा जाएगा. नीरव ने अपने मामा मेहुल चौकसी के साथ मिलकर यह घोटाला किया था.
आपको बता दें कि नीरव मोदी के ऩई मुंबई में अवैध रूप से समुद्र किनारे बने बंगले को पिछले दिनों विस्फोट से उड़ा दिया गया. 30,000 स्क्वॉयर फीट के इस बंगले की कीमत 25 करोड़ रुपये बताई गई है.

1370 views