10वीं औऱ 12वीं बोर्ड की कॉपियों की जांच आज से शुरू*

*10वीं औऱ 12वीं बोर्ड की कॉपियों की जांच आज से शुरू*

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं औऱ 12वीं बोर्ड की कॉपियों की जांच आज से शुरू हो रही है. परीक्षाएं अब ख़त्म होने को हैं, उससे पहले चैकिंग का काम शुरू हो रहा है. कुल 1 करोड़ कॉपी हैं जिनकी जांच का ज़िम्मा 25 हज़ार शिक्षकों पर है. लोकसभा चुनाव के कारण मूल्यांकन का काम थोड़ा-सा प्रभावित हो सकता है.

इस साल एमपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं में 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं. इनकी कुल 1 करोड़ कॉपी होंगी जिनका मूल्यांकन किया जाना है. सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के साथ निजी स्कूलों के शिक्षकों को भी चैकिंग में लगाया गया है,ताकि तय समय पर काम पूरा हो सके. 5 मई तक चैकिंग पूरी होने का लक्ष्य रखा गया है.
कॉपी चैकिंग में शिक्षकों की कमी ना हो और शिक्षक चुनावी ड्यूटी भी कर सकें इसलिए प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों की भी ड्यूटी लगायी गयी है. इस बार शिक्षकों पर जुर्माना लगाने की व्यवस्था भी की गयी है. अगर मूल्यांकन काम में लापरवाही बरती गयी तो प्रति कॉपी 25 रुपए का जुर्माना शिक्षक क भरना पड़ेगा. इस बार एक दिन में कम से कम 30 और ज्यादा से ज्यादा 40 कॉपी जांचने का लक्ष्य रखा गया है.

1521 views