टीकमगढ़ में शिवराज के सामने भाजपा सांसद के विरोध में नारे लगे*

*टीकमगढ़ में शिवराज के सामने भाजपा सांसद के विरोध में नारे लगे*

मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद वीरेन्द्र कुमार खटीक का विरोध शुरु हो गया है. विजय संकल्प यात्रा के दौरान विरोध साफ देखने को मिला जब लोगों ने विरोध में खुलकर नारे लगाए. यह सब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के सामने ही हुआ.

दरअसल, लोग टीकमगढ छतरपुर में लोग स्थानीय प्रत्याशी की मांग कर रहे हैं, जिसको लेकर पार्टी में भी अंदरुनी भितरधात जमकर चल रहा है. पिछले दो बार से सांसद वीरेन्द्र खटीक का अब इस सीट पर विरोध शुरु हो गया है. पार्टी हो या आम लोग स्थानीय प्रत्याशी की मांग कर रहे हैं.
टीकमगढ़ संसदीय सीट में टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर जिला शामिल है. वीरेन्द्र खटीक लगातार दस साल से सांसद हैं और इसके पहले पार्टी ने बाहरी प्रत्याशी के तौर पर दमोह के रामकृष्ण कुसुमारिया को टिकट दिया था. जिसको लेकर अब प्राटी के कार्यकर्ता भी स्थानीय प्रत्याशी की मांग कर रहे हैं.

1507 views