राहुल गांधी का दावा- राफेल सौदे पर पीएमओ की समानांतर डील की जांच होने पर पीएम मोदी और अनिल अंबानी जाएंगे जेल*

*👉राहुल गांधी का दावा- राफेल सौदे पर पीएमओ की समानांतर डील की जांच होने पर पीएम मोदी और अनिल अंबानी जाएंगे जेल*

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल सौदे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि अगर राफेल सौदे पर पीएमओ और फ्रांस सरकार के बीच हुए समानांतर वार्ता के दस्तावेजों की जांच हो तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी दोनों जेल जाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उद्यमियों के साथ एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘अगर दस्तावेजों की जांच होती है तो नरेंद्र मोदी और अनिल अंबानी जेल जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ये बात तब कही जब उनसे एक कार्यक्रम में पूछा गया कि हर कोई क्यों कह रहा है कि चौकीदार चोर है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि राफेल विमान को फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट से 526 करोड़ रुपये में खरीदा जाना था, जिसके लिए यूपीए सरकार के दौरान बातचीत हुई थी। हालांकि, जब नई सरकार आई तो प्रधानमंत्री ने खुद समानांतर वार्ता की और प्रत्येक विमान के लिए 526 करोड़ रुपये की जगह 1,600 करोड़ रुपये देने के लिए तैयार हो गई।

1973 views