चीज़े सस्ती करने की कवायद, चुनाव आयोग से मंजूरी लेगा GST काउंसिल*

*चीज़े सस्ती करने की कवायद, चुनाव आयोग से मंजूरी लेगा GST काउंसिल*

जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक 19 मार्च को होनी है। सूत्रों के मुताबिक GST काउंसिल ने रेट कटौती के फैसले को लेकर बैठक के लिए इलेक्शन कमीशन से मंजूरी मांगी है.
इन मुद्दों पर कॉउंसिल ले सकता है फैसला:
>> जीएसटी काउंसिल की बैठक में  अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर गाइडलाइंस तय की जाएगी.
>> बैठक में राज्यों के राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
>> इस बैठक में 80 फीसदी रजिस्टर्ड सप्लायर से माल खरीदने पर मंजूरी संभव है.
>> इसके अलावा पुरानी बिल्डिंग की जगह नई बनाने को भी अंडर कंस्ट्रक्शन माना जा सकता है.
>> इस बैठक में मौजूदा खरीदार को जीएसटी का फायदा देने पर भी चर्चा होगी.
>> आपको बता दें कि अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर जीएसटी दरें घटाकर 5 फीसदी की गई हैं.
>> 1 अप्रैल से जीएसटी की नई दरें लागू होनी हैं

2176 views