*फिर आयी महँगाई की मार, घर मे खाना बनाना, गाड़ी चलाना और किसान पर महंगाई का बोझ 1 अप्रैल से*
एक अप्रैल से आपकी जेब पर बोझ बढ़ सकता है क्योंकि सरकार सरकार डॉमेस्टिक नेचुरल गैस की कीमत 18 फीसदी तक बढ़ा सकती है. माना जा रहा है कि नई कीमतें 1 अप्रैल 2019 से लागू होंगी. आपको बता दें कि नई डॉमेस्टिक गैस पॉलिसी 2014 के तहत हर छह महीने में नेचुरल गैस की कीमतें तय की जाती है.
सरकार के इस कदम से ऑटो फ्यूल के रूप में इस्तेमाल होने वाली CNG और घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG की कीमतें बढ़ जाएंगी।
रेटिंग एजेंसी केयर की रिपोर्ट में कहा गया है कि डॉमेस्टिक नेचुरल गैस कीमतों में 18 फीसदी तक की बढ़त का अनुमान है. अगर ऐसा होता है तो मैन्युफैक्चरिंग, ट्रैवल, एनर्जी सेक्टर महंगाई से प्रभावित हो सकते है. भारत में नेचुरल गैस का प्राइस गैस बेचने वाले अमेरिका, रूस और कनाडा जैसे देशों में गैस की तिमाही औसत कीमत के आधार पर तय किया जाता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा अनुमान है कि अप्रैल-सितंबर 2019 के लिए डॉमेस्टिक नेचुरल गैस की कीमतें मौजूदा 3.36/mmBtu डॉलर से बढ़ाकर लगभग 3.97/mmBtu डॉलर कर दी जाएगीं।
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि इसके अलावा यह यूरिया और पेट्रोकेमिकल की मैन्युफैक्चरिंग की लागत भी बढ़ा सकती है. ऐसे में कंपनियां दाम बढ़ा सकती है, क्योंकि इन यूनिट में नेचुरल गैस का इस्तेमाल होता है. साथ ही, पावर सेक्टर के प्रॉडयूसर्स और स्पंज आयरन फैक्ट्री वालों को भी नुकसान हो सकता है क्योंकि वहां नेचुरल गैस एनर्जी जनरेशन के लिए इस्तेमाल होती है.






