प्रदेश के कॉलेजों में अब छात्रों का धरना-प्रदर्शन, नारेबाजी पर बैन*

*प्रदेश के कॉलेजों में अब छात्रों का धरना-प्रदर्शन, नारेबाजी पर बैन*

एमपी के कॉलेजों में अब छात्र नारेबाजी नहीं कर पाएंगे. सूबे के कॉलेजों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज कैम्पस में नारेबाजी पर प्रतिबंध लगाने की पहल की है. इस पहल के मुताबिक कॉलेजों में छात्रों का धरना-प्रदर्शन, नारेबाजी पर बैन होगा. इस आदेश के साथ ही अब इस पर सियासत भी शुरु हो गई है. बीजेपी समर्थित छात्र संगठन एबीवीपी ने इसे छात्रों की आवाज दबाने वाला फैसला बताया है. वहीं कुछ इसका स्वागत भी कर रहे हैं.

राजनीति का अखाड़ा बने कॉलेजों को सुधारने को सरकार अनुशासन के नाम पर नया रूल लेकर आई है. उच्च शिक्षा विभाग के जारी आदेश में शिक्षक और स्टूडेंट्स को अनुशासन का पाठ पढ़ाने और कॉलेज में अनुशासन कायम करने 10 नए नियम लागू किए गए हैं. इसमें अनुशासन के नाम पर कॉलेजों में खड़े हुए छात्र संगठनों के धरने, प्रदर्शन और नारेबाजी पर बैन लगा दिया गया है. सख्त हिदायत दी गई है जो भी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में शांति भंग का काम करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.
विद्यार्थी अनिवार्य तौर पर शिक्षकों और कर्मचारियों का सम्मान करें. स्टूडेंट्स किसी भी कर्मचारी या शिक्षक के खिलाफ कोई असहिष्णु टिप्पणी न करें. संस्था की इमारत के फर्नीचर की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्टूडेंट की अब होगी. शिक्षण संस्थानों का राजनीतिकरण नहीं किया जाएगा. अनुशासन में अड़ंगा डालने वाले और शांति भंग करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.

2044 views