आज चुनाव का ऐलान संभव, EC ने की मैराथन बैठक

आज चुनाव का ऐलान संभव, EC ने की मैराथन बैठक

नई दिल्ली. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक रविवार से लेकर मंगलवार तक के लिए विज्ञान भवन को बुक करा लिया गया है. माना जा रहा है कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा विज्ञान भवन में ही होगी. आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक 2004 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान रविवार को किया गया था.

चुनाव आयोग जल्द ही आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. अप्रैल और मई महीने में सात-आठ चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने शनिवार को 3 घंटे की मैराथन बैठक की जिसके बाद अटकलें तेज हैं कि मंगलवार तक चुनाव की तारीखें घोषित की जा सकती हैं.

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक रविवार से लेकर मंगलवार तक के लिए विज्ञान भवन को बुक करा लिया गया है. माना जा रहा है कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा विज्ञान भवन में ही होगी. आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक 2004 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान रविवार को किया गया था. ऐसे में इस बार भी इसकी उम्मीद जताई जा रही है.

आयोग के सूत्रों का कहना है कि लोकसभा के चुनाव कराने के लिए साजो-सामान की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को खत्म हो रहा है. साथ ही तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी जाती है. तारीखों की घोषणा के बाद अगले सप्ताह पहले और दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की बैठक होगी.

साथ होंगे राज्यों के चुनाव?

सूत्रों के मुताबिक पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना मार्च के आखिर तक जारी हो सकती है और इसके लिए मतदान अप्रैल के पहले सप्ताह में होने की संभावना है. पूरी संभावना है कि आयोग पुरानी परंपरा की तरह आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ करा सकता है.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग हो चुकी है, इसलिए आयोग मई में खत्म हो रही 6 महीने की अवधि के अंदर यहां भी नये सिरे से चुनाव कराने के लिए बाध्य है. हालांकि पुलवामा की आतंकी घटना के बाद राज्य में सुरक्षा के इंतजामों को चुनाव के लिहाज से और पुख्ता करने की जरूरत भी होगी.

चुनाव की तारीखों से पहले आयोग की तरह राजनीतिक दलों की तैयारियां भी तेज हो गई हैं. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में कुछ उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट भी जारी कर दी है. साथ ही पार्टियों अन्य दलों के साथ गठबंधन पर भी मुहर लगाने में जुटी हुई हैं. बीजेपी ने शुक्रवार को ही झारखंड में आजसू के साथ गठबंधन कर सीटों का बंटवारा किया है.

1670 views