*पूरे शहर के थानों पर बाथरूम सिर्फ महिला पुलिसकर्मी ही करेंगी उपयोग , पुरुष पुलिसकर्मी अपनी व्यवस्था खुद कहि ओर देखें*।
*टाइम्स ऑफ इंडिया एक्सक्लूसिव*
इंदौर के डीआरपी लाइन में हुए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला पुलिस अधिकारी सम्मान में जब पुलिस अधिकारियों ने अपनी समस्याएं बताना शुरू की तो उनमे एक महीला टीआई ने भी ये शिकायत कि महिला पुलिसकर्मियों कि बड़ी दयनीय स्थिति है क्योंकि जिस बाथरूम में पकडा गया क्रिमिनल जाता है । उसी में पुरुष पुकिसकर्मी भी जाते है और दुर्भाग्य की बात वही बाथरूम महिला अधिकारी और सहकर्मियों को उपयोग करना पड़ती है । कई मर्तबा सभी अधिकारियों को इससे अवगत करवाया लेकिन समाधान नही निकला ।
शहर के लिए नई और एक महिला अधिकारी होने के नाते भी एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र में महिला दिवस पर ही यह निर्णय लिया कि अबसे सभी थानों के बाथरूम सिर्फ महिलाओं के उपयोग के लिए नही । पुरुष अपनी व्यवस्था खुद देख लें ।
सरकार व्यवस्थाओं में वादों और दावों को हकिगत में बदलने के लिए कितना समय लेती है। सभी इससे भलीभांति अवगत है ।
प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने भी TOI से कहा है कि जल्दी ही इस समस्या का निराकरण दूर हो जाएगा । सरकार ने 480 करोड़ का बजट पुलिस थानों के निर्माण के लिए लिया है। जसमे महिलाओं के लिए अलग से बाथरूम भी बनाए जाएंगे ।






