इंदौर से पुणे जारी बस धूं धूं कर जल गई, सभी यात्री सुरक्षित
सेंधवा। इंदौर से पुणे जा रही एक यात्री बस बीती रात सेंधवा के समीप के धूं धूं कर पूरी तरह जल गई। संयोगवश सभी यात्री सुरक्षित है।
यह घटना सेंधवा से शहर से 16 किमी दूर बड़ी बिजासन घाट की है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब डेढ़ बजे हंस ट्रेवल्स की बस (यूपी 78 एफएन 6568) जो इंदौर से पूना जा रही थी, में आग लग गई।
यह तो अच्छा रहा कि ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे में रोका और तत्काल सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल दिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कुछ ही देर में देखते ही देखते आग ने पूरी बस जलकर खाक हो गई।
इस हादसे में कुछ यात्रियों का सामान भी जल गया। कोउ हताहत तो नही गया लेकिन घटना से यात्री बुरी तहर घबरा गए थे। बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगना बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई थी।






