प्रदेश में 10 साल से ज्यादा पुरानी हो चुकी या तीन लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी चालीस 108 एंबुलेंस को नई गाड़ियों के साथ रिप्लेस किया गया. नए उपकरणों से लैस इन नई 40 एंबुलेंस को सीएम कमलनाथ ने राजधानी के लाल परेड ग्रांउड में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इस मौके पर मुख्यमंत्री कमलनाथ साथ जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के साथ गैस राहत मंत्री आरीफ अकील मौजूद रहे. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के कहा कि वचन पत्र के अनुसार ही लोगों की सुविधाओं को बेहतर करने का काम किया जा रहा है.
1577 views





