*आज से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में कमलनाथ सरकार पेश करेगी 89 हजार करोड़ का लेखानुदान*
वित्त मंत्री तरुण भनोट अगले वितीय वर्ष के शुरूआती चार महीनों का खर्च चलाने के लिए यह लेखानुदान पेश करेंगे. सूत्रों के मुताबिक इसमें सबसे ज्यादा बजट किसानों के लिए दिया जाएगा। 21 फरवरी तक चलने वाले इस सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं. उधर विपक्ष ने साफ कर दिया है कि सरकार को घेरने के लिए विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं है. विपक्ष प्रदेश की कानून व्यवस्था, किसान कर्जमाफी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगी.
2855 views





