दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट के बीच चलेगी मेट्रो, बनेंगे 12 स्टेशन, 120 km होगी ट्रेन की रफ्तार*

दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट के बीच चलेगी मेट्रो, बनेंगे 12 स्टेशन, 120 km होगी ट्रेन की रफ्तार*
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश गौतमबुद्धनगर में बनाए जा रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सड़क और रेल मार्ग से जोड़ने की तैयारी के बीच मेट्रो ट्रेन से लिंक करने का काम भी किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने दो-दो मेट्रो कॉरिडोर का डीपीआर तैयार किया है।DMRC ने ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक एयरपोर्ट मेट्रो की व्यावहारिकता रिपोर्ट यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को सौंप दी है।मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा से जेवर एयर पोर्ट तक जाने वाली मेट्रो की तरह तरही कॉरिडोर पर भी कुल 6 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके बनने से दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट जाने वाले को आसानी होगी।दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट के बीच यात्रियों को दो मेट्रो बदली होगी और कुल कॉरिडोर 72.5 किलोमीटर का होगा। ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट के बीच बनने वाला मेट्रो कॉरिडोर 35.44 किलोमीटर लंबा होगा। इस कारिडोर में छह मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें पहले मेट्रो स्टेशन नॉलेट पार्क-2 होगा, जबकि अंतिम मेट्रो स्टेशन जेवर एयरपोर्ट होगा।

1169 views