*ओलावृष्टि से किसानों की कमर टूटी, नुकसान के आकलन में जुटा प्रशासन*
नीमच, मंदसौर और रतलाम जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से अफीम, गेंहू, धनिया और चना की फसल को भारी नुकसान हुआ है. इसने किसानों की कमर तोड़ दी है. तीनों जिलों का प्रशासन फसलों को हुए नुकसान का आकलन करा रहा है जबकि अफीम में नुकसान के आकलन का कोई प्रावधान नहीं है. ऐसे में जिस किसान को लगता है वह सरकार से तय औसत नहीं दे पाएगा तो उसे अपनी फसल नष्ट करने का आवेदन सेन्ट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो को देना होगा. उसके लिए 5 मार्च तक का समय दिया गया है.
1854 views





