लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार से लेकर भाई-भतीजावाद पर किया करारा प्रहार

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार से लेकर भाई-भतीजावाद पर किया करारा प्रहार*
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 9वीं बार राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, आत्मनिर्भर भारत सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने आजादी के 75 साल बाद तिरंगे को सलामी देने वाले तोप का भी विशेष जिक्र किया। आइए जानते हैं पीएम मोदी के भाषण में क्या कुछ खास रहा…आज का ये दिवस, ऐतिहासिक दिवस है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं। पहली चुनौती- भ्रष्टाचार और दूसरी चुनौती- भाई-भतीजावाद, परिवारवाद है। एक तरफ वो लोग हैं जिनके पास रहने के लिए जगह नहीं है और दूसरी तरफ वो लोग हैं जिनके पास चोरी किया माल रखने की जगह नहीं है। ये स्थिति अच्छी नहीं है। जब तक भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी के प्रति नफरत का भाव पैदा नहीं होता होता, सामाजिक रूप से उसे नीचा देखने के लिए मजबूर नहीं करते, तब तक ये मानसिकता खत्म नहीं होने वाली है।

1034 views