भाजपा नेता आमिर ज़ैदी ने की निन्दा, अधीर रंजन को पद से हटाने की मांग

भाजपा नेता आमिर ज़ैदी ने की निन्दा, अधीर रंजन को पद से हटाने की मांग*
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी की भाजपा नेता आमिर ज़ैदी ने निन्दा की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ ऐसी टिप्पणी से उनकी मानसिकता जाहिर होती है.इसलिए कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी माफी मांगे और सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करें. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की अशोभनीय टिप्पणी को लेकर जहां आज लोकसभा में भाजपा ने हंगामा किया. वहीं, भाजपा ने मांग की कि कांग्रेस नेता के बयान पर पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी माफी मांगें और अधीर रंजन को बर्खास्त करें. द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी की भाजपा सांसद जुएल ओराम ने निन्दा की. उन्होंने कहा कि देश में पहली बार आदिवासी समाज की एक महिला सर्वोच्च पद पर पहुंची हैं. वह गरीब और पिछड़े समाज का नेतृत्व करती हैं और यही कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करती है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस का द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ खड़े होने की घटना पहली नहीं है. इससे पहले भी कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं किया और उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारा था. इस तरह टिप्पणी से उनकी मानसिकता जाहिर होती है. इसलिए सोनिया गांधी आगे आकर माफी मांगें और अधीर रंजन को पद से हटाया जाए.

1427 views