इन्दौर के फ़ोर्थ जेनरेशन लॉयर अंशुमान माथुर को केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ़ लॉ की प्रतिष्ठित उपाधि

इन्दौर के फ़ोर्थ जेनरेशन लॉयर अंशुमान माथुर को केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ़ लॉ की प्रतिष्ठित उपाधि

इन्दौर। शहर के अभिभाषक अंशुमान माथुर ने हाल ही में इंग्लैंड की प्रतिष्ठित केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से “ मास्टर ऑफ़ लॉ “ की उपाधि हासिल की है।

वर्ष 2014 में अपनी एंजिनीरिंग की स्नातक उपाधि प्राप्त करने के उपरांत अंशुमान ने तीन वर्षों तक ब्लॉक चेन टेक्नॉलजी पर आधारित अपनी इंडियाचेन प्राइवट लिमिटेड कम्पनी स्थापित करके एक नया स्टार्ट अप आरम्भ किया और उसके बाद देवी अहिल्या विश्वविध्यालय से क़ानून की स्नातक उपाधि प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करके, देवी अहिल्या विश्वविध्यालय का गोल्ड मेडलिस्ट होने का गौरव हासिल किया, जिसके आधार पर उनको इंग्लैंड की प्रतिष्ठित केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ़ लॉ की पढ़ाई करने का अवसर प्राप्त हुआ।

अंशुमान माथुर मध्य प्रदेश के पूर्व न्यायमूर्ति पीयूष माथुर के पुत्र हैं और केम्ब्रिज पढ़ने जाने के पूर्व, इन्दौर हाईकोर्ट में अभिभाषक के रूप में वकालत का व्यवसाय करते रहे हैं और माथुर परिवार की चौथी पीढ़ी के लॉयर हैं, यानि फ़ोर्थ जेनरेशन लॉयर हैं।

1426 views