शेयर बाजार हुआ गुलजार, 1041 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 16,900 के पार*
बीते कुछ कारोबारी सत्रों से शेयर बाजार में चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स ने 1041 अंकों की बड़ी छलांग लगाई। वहीं, निफ्टी 287 अंकों की तेजी के साथ 16,900 को पार कर गया। एक तरफ सेंसेक्स 1,041.47 अंक की तेजी के साथ 56,857.79 पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ निफ्टी 287.80 अंक उछलकर 16,929.60 पर पहुंच गया,आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह कारोबारी सत्र की शुरुआत में ही शेयर बाजार में जबदरस्त उत्साह देखने को मिला था। बाजार खुलते ही बीएसई का सेंसेक्स 571 अंक ऊपर जाकर 56,387 पर पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 137 अंक चढ़कर 16,779 पर कारोबार कर रहा था।






