रिकॉर्ड गिरावट के बाद संभला रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे मजबूत होकर 79.85 पर बंद

रिकॉर्ड गिरावट के बाद संभला रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे मजबूत होकर 79.85 पर बंद*
दिन पर दिन गिरावट का नया-नया रिकॉर्ड कायम करते जा रहे रुपये को आखिरकार आरबीआइ द्वारा किए जा रहे उपायों का सहारा मिला और गुरुवार को बाजार बंद होने पर रुपया एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे मजबूत होकर 79.85 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 पैसे गिरकर अब तक के सबसे निचले स्तर 80.06 पर आ गया था। लेकिन बाद में इसकी हालत में सुधार आया। कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी और विदेशी कोष के ताजा प्रवाह के बाद गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर 80.06 से 20 पैसे बढ़कर 79.85 पर बंद हुआ।तेल आयातकों की ओर से डॉलर की मांग और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की गिरावट के साथ अब तक के सबसे निचले स्तर 80.06 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि रुपया पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में आई मजबूती के बाद 80 के आसपास मंडरा रहा है। ब्रेंट 106 अमरीकी डालर प्रति बैरल से ऊपर उठ गया है, जिससे पहले से कमजोर पड़ते जा रहे रुपये पर और दवाब पड़ रहा है। इसके अलावा, बढ़ते चालू खाते के घाटे और व्यापार घाटे का भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा।

1097 views