दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बिल गेट्स को गौतम अदाणी ने पछाड़ा*
भारत के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अदाणी अब दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति भी बन गए हैं। हाल ही में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को भी संपत्ति के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें बिल गेट्स लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में नंबर एक पर रहे हैं। अब अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अदाणी से आगे सिर्फ तीन अरबपति- जेफ बेजोस, बर्नाड अनॉल्ट और एलन मस्क ही हैं,आंकड़ों के मुताबिक अदाणी समूह के सर्वेसर्वा गौतम अदाणी की संपत्ति पिछले एक साल के दौरान ही लगभग दोगुनी हो गई है। उनकी संपत्ति जिस तेजी से बढ़ रही है उसे देखते हुए आने वाले दिनों में दुनिया के टॉप तीन अरबपतियों की रैंकिंग में भी वे जगह बना सकते हैं। आपको बता दें कि साल 2021 के शुरुआती महीनों में गौतम अदाणी की दौलत 55-60 बिलियन डॉलर के करीब थी जो वर्तमान में बढ़कर 115 बिलियन डॉलर के लगभग हो गई है। दुनिया के अरबपतियों की सूची जारी करने वाली फोर्ब्स पत्रिका की रैंकिंग के अनुसार गौतम अदाणी फिलहाल दुनिया के चौथे नंबर के सबसे रईस अरबपति हैं। हाल ही में उनके माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को पछाड़ने की खबरें आईं थीं। अब गौतम अदाणी से आगे सिर्फ तीन अरबपति- जेफ बेजोस, बर्नाड अनॉल्ट और एलन मस्क हैं। तीसरे नंबर पर रहने वाले अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की कुल दौलत लगभग 139.5 बिलियन डॉलर है,अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहने वाले बर्नाड अनॉल्ट के पास लगभग 148.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है जबकि 230.8 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ एलन मस्क इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। अगर गौतम अदाणी के को दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट के टॉप थ्री में शामिल होना है तो उन्हें इनमें से किसी एक को पछाड़ना होगा।






