लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 246 अंक चढ़ा, निफ्टी 16300 के पार*
लगातार दूसरे कारोबारी दिन में घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय बाजार मंगलवार (19 जुलाई 2022) को लाल निशान में खुला पर कमजोर शुरुआत के बावजूद बाजार में रिकवरी देखने को मिली,मंगलवार को बैंकिंग, आईटी, ऑटो और मेटल शेयरों में मजबूती देखने को मिली है,सेंसेक्स 246.47 चढ़कर 54,768 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 62 अंकों की बढ़त के साथ 16,300 का लेवल पार कर 16,341 के लेवल पर बंद हुआ। मंगलवार को बीएसई के 2,033 शेयरों में तेजी देखने को मिली जबकि 1,277 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. 144 शेयरों के भाव स्थिर बने रहे।






