एशियन गेम्स की नई तारीखों का एलान, अगले साल 23 सितंबर से होगी शुरुआत

एशियन गेम्स की नई तारीखों का एलान, अगले साल 23 सितंबर से होगी शुरुआत*
चीन के हांगझू में होने वाले एशियन गेम्स की नई तारीखें आ गई हैं। एशियन गेम्स का आयोजन अगले साल 23 सितंबर से आठ अक्तूबर के बीच होगा। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। पहले एथियाई खेलों का आयोजन इसी साल 10 सितंबर से 25 सितंबर के बीच झेजियांग प्रांत की राजधानी हांगझू में आयोजित होना था। यह चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई से करीब 175 किलोमीटर दूर है। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने एशियन गेम्स को स्थगित करने के पीछे कोई वजह नहीं बताई थी, लेकिन माना जा रहा है कि चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण एशियन गेम्स को स्थगित किया गया।ओसीए ने कहा- पिछले दो महीनों में टास्क फोर्स ने चीनी ओलंपिक समिति, हांगझू एशियाई खेलों की आयोजन समिति और अन्य हितधारकों के साथ इन खेलों की नई तारीखों पर काफी विचार-विमर्श किया। इस दौरान यह भी ध्यान रखा गया कि इन खेलों का किसी और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेलों के साथ तारीखें टकराव न हो।

1028 views