प्रधानमंत्री ने जनता को सौंपा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, कहा- देश से हटाना है रेवड़ी कल्चर

प्रधानमंत्री ने जनता को सौंपा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, कहा- देश से हटाना है रेवड़ी कल्चर*
चित्रकूट से इटावा तक 14850 करोड़ रुपये की लागत से बने 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे काे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बटन दबाते ही जनता को समर्पित कर दिया। यह एक्सप्रेस-वे सात जिलों से होकर गुजरा है और लोकार्पण का कार्यक्रम जालौन जिले के कैथरी गांव में बने टोल प्लाजा पर किया गया। प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते बुंदेलखंड के विकास में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से होने वाले लाभ गिनाए तो देश से रेवड़ी कल्चर हटाने की बात कही। देश के सभी मतदाताओं को सम्मान और सुविधा देता हूं। आज पूरी दुनिया भारत को बहुत आशा से देख रही है, देश अपनी आजादी का 75 वर्ष पूरे होने का पर्व मना रहे हैं। इस वीर भूमि को हिंदुस्तान के गांवों से लोगों से प्रार्थना करता हूं कि आजादी का पर्व मना रहे हैं। इसके लिए हमारे पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी, बलिदान दिया और संघर्ष किया। इसलिए 15 अगस्त तक हर गांव में कार्यक्रम हो, बलिदानियों को याद करें। आज भारत में ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिये, जो बेहतर भविष्य से जुड़ा हुआ न हो। हम कोई भी नीति बनाएं इसके पीछे सबसे बड़ी सोच यही होनी चाहिये कि इससे देश का विकास और तेज होगा। हर वो बात जिससे देश को नुकसान होता है। देश का विकास प्रभावित होता है, उससे हमे हमेशा दूर रखना है। आजादी के 75 वर्ष बाद देश को विकास का बेहतरीन मौका मिला है, इसे गंवाना नहीं है। इस काल खंड में उसे नई उंचाई पर पहुंचाना है, नया भारत बनाना है। नए भारत के सामने ऐसी चुनौती है, जिसपर अगर ध्यान नहीं दिया तो युवाओं का बहुत नुकसान हो सकता है। आपका आज गुमराह हो जाएगा और आने वाला कल अंधेरे में सिमट जाएगा। मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने की भरसक कोशिश हो रही है, ये रेवड़ी कल्चर से युवाओं को सावधान रहने की जरूरत है। रेवड़ी कल्चर वाले नए एक्सप्रेस वे, नए एयरपोर्ट या डिफेंस कॉरीडोर नहीं बनाएंगे। रेवड़ी कल्चर को देश की राजनीति से हटाना है। रेवड़ी कल्चर से अलग देश में रोड बनाकर नए रेल रूट बनाकर लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का काम कर रहे हैँ।

1838 views