इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली खेलेंगे आखिरी वनडे मैच, सीरीज में आएगा अहम फैसला

इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली खेलेंगे आखिरी वनडे मैच, सीरीज में आएगा अहम फैसला*
भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में रविवार 17 जुलाई को खेलने उतरेगी। टीम इंडिया का इरादा इस मुकाबले को जीतकर सीरीज जीत के साथ दौरे का अंत करने का होगा। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पर इस मुकाबले के दौरान सबकी नजर रहेगी। पिछले काफी वक्त से उनका बल्ला खामोश है और वह तीनों ही फार्मेट में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं।भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला जाना है। इस मैच में सीरीज के विजेता का फैसला होना है। भारत ने पहला वनडे जीता था जबकि इंग्लैंड की टीम ने वापसी करते हुए दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर 1-1 की बराबरी हासिल की थी। अब आखिरी मैच से पता चलेगा कि ट्राफी किस टीम के हाथ लगेगी।अब तक इस दौरे पर विराट का बल्ला खामोश ही रहा है। फैंस को उनकी बड़ी पारी का इंतजार है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की दोनों पारियों में उन्होंने 11 और 20 रन बनाए थे। इसके बाद दो टी20 मुकाबले खेलकर विराट ने 1 और 11 रन बनाए। पहला वनडे मैच चोटिल होने की वजह से ना खेल पाने के बाद दूसरे मुकाबले में वापसी करते हुए वह महज 16 रन ही बना पाए। अब तक इस दौरे पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।

1383 views