प्रधानमंत्री मोदी ने बुंदेलखंड एक्‍सप्रेस-वे का क‍िया शुभारंभ, बोले- 15 अगस्‍त तक देश का हर गांव मनाए आजादी का महोत्‍सव

प्रधानमंत्री मोदी ने बुंदेलखंड एक्‍सप्रेस-वे का क‍िया शुभारंभ, बोले- 15 अगस्‍त तक देश का हर गांव मनाए आजादी का महोत्‍सव*
जालौन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बटन दबाकर बुंदेलखंड एक्‍सप्रेस-वे का लोकापर्ण जय जय श्रीराम के उदघोष के बीच क‍िया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ मौजूद रहे। बुंंदेलखंड क्षेत्र के व‍िकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्‍ट उत्‍तर प्रदेश का सबसे लम्‍बा एक्‍सप्रेस-वे तैयार है। बता दें क‍ि पीएम मोदी कानपुर से जालौन पहुंचे। वहां उन्‍होंने बुंदेलखंड एक्‍सप्रेस-वे का न‍िरीक्षण करने के बाद हरिशंकरी का पौधा लगाया। इस दौरान उन्‍होंने प्रदर्शनी भी देखी। इस एक्‍सप्रेस-वे के न‍िर्माण से बुंदेलखंड क्षेत्र के सात ज‍िलों का वर्षों से रुका हुआ व‍िकास अब गत‍ि पकड़ेगा। पीएम मोदी आज जनसभा को भी संंबोध‍ित करेंगे। प‍िछले एक महीने में यह पीएम का दूसरा यूपी दौरा है। यह इस ल‍िए भी खास है क्‍योंक‍ि इसे लोकसभा चुनाव 2024 से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

1633 views