बसपा-सपा का मध्यप्रदेश में सीट फार्मूला*

*बसपा-सपा का मध्यप्रदेश में सीट फार्मूला*
यूपी के बाद अब मध्यप्रदेश में बसपा और सपा गठबंधन चुनाव लड़ेगा. सपा की मांग पर बसपा ने तीन सीटें अखिलेश यादव की पार्टी के लिए छोड़ने का ऐलान किया है. बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक पार्टी तीन सीटों को छोड़ बाकी सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी.

बसपा ने अभी तक सतना और मुरैना से अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं और जल्द ही सभी सीटों पर प्रत्याशियों घोषित हो जाएंगे. बीएसपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन को लेकर दावेदारों से चर्चा भी की है. लोकसभा चुनाव को लेकर बीएसपी-एसपी के गठबंधन पर बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष डीपी चौधरी ने ये ऐलान किया है.

2887 views