लगातार छठे दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 135 अंक की गिरावट, निफ्टी भी फिसला

लगातार छठे दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 135 अंक की गिरावट, निफ्टी भी फिसला*
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार ने लाल निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 135 अंक फिसलकर 51,360 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 67 अंक टूटकर 15,293 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने 392 अंक या 0.76 फीसदी नीचे 51,103 पर और निफ्टी ने 116 अंक या 0.76 फीसदी टूटकर 15,244 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। बाजार खुलने के साथ लगभग 522 शेयरों में तेजी और 1297 शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। बीते कारोबारी दिन गुरुवार को दोनों इंसेक्स जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए थे। एक ओर बीएसई का सेंसेक्स 1046 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 51,496 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई का निफ्टी 332 अंक फिसलकर 15,360 के स्तर पर बंद हुआ था।

1435 views