राहुल गांधी से ईडी दफ्तर में पूछताछ जारी, लंच से पहले तीन घंटे तक पूछे थे कई सवाल*
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों की पूछताछ फिर से शुरू हो गई है। बता दें कि राहुल कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद ईडी के दफ्तर से निकलकर अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद वह फिर से ईडी दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे। बता दें कि राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के लिए उनकी बहन प्रियंका गांधी उनके आवास पहुंची। यहां दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद प्रियंका और राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना हुए। वहीं, राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किए। जिसके बाद पुलिस ने कई जगहों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।






