उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में कोरोना के 157 मामलों की पुष्टि, 1 की मौत

उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में कोरोना के 157 मामलों की पुष्टि, 1 की मौत*
उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 157 मामले सामने आए हैं वहीं 1 मरीज की मौत हुई है। नए मामलों में सबसे ज्यादा 36 लखनऊ से, 31 गौतमबुद्धनगर से, 13 गाजियाबाद से, 4 प्रयागराज से और एक हरदोई से सामने आया है। हरदोई में कोरोना से मरीज की मौत हुई है।वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। राज्य में अबतक 33 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक राज्य में टीके की 33,14,99,554 खुराक दी जा चुकी है। इसमें 17,47,82,872 पहली खुराक और 15,34,52,757 दूसरी खुराक शामिल हैं।

1253 views