शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी धड़ाम*
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और कारोबार के अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1017 अंक फिसलकर 54,303 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 276 अंक की कमी के साथ 16,202 के स्तर पर बंद हुआ।इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 500 अंक टूटकर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी 16,400 के नीचे कारोबार की शुरुआत की थी। बीते कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर खुले थे, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद अंत में जोरदार बढ़त लेते हुए बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 428 अंक या 0.78 फीसदी की उछाल के साथ 55,320 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 122 अंक या 0.74 फीसदी की बढ़त लेते हुए 16,478 के स्तर पर बंद हुआ था।






