मथुरा कान्हा की नगरी पहुंच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये सबसे पहले बांके बिहारी के दर्शन*

मथुरा कान्हा की नगरी पहुंच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किये सबसे पहले बांके बिहारी के दर्शन*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सो
आज अपने दो दिवसीय दौरे पर देर शाम वृंदावन पहुंचे। सबसे पहले वह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। इसके बाद सीएम योगी ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में कैथ लेब का सीएम ने लोकार्पण किया। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में करीब 5 करोड़ रुपए लागत से नवनिर्मित कैथ लेब का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगरा से सड़क मार्ग से मथुरा आना था। लेकिन अचानक उनके कार्यक्रम में परिवर्तन हुआ, वह आगरा से हेलीकाप्टर से वृंदावन के पवनहंस हेलीपैड पहुंचे। उन्हें पहले कैथलैब का लोकार्पण करने जाना था, लेकिन यहां विलंब होने पर मंदिर के पट बंद हो जाते। ऐसे में सीएम सीधे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने पहुंच गए। यहां उ्न्होंने आराध्य को निहारा। उनके आने से पहले ही मंदिर जाने वाला पूरा मार्ग खाली करा लिया गया था।

1162 views