ब्याज दरों में वृद्धि की अटकलों के बीच आरबीआई की बैठक शुरू, 0.40% तक हो सकता है इजाफा*
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक आज मुंबई में शुरू हो गई। नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोतरी की अटकलों के बीच हो रही इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसी संभापनाएं जताई जा रही हैं कि इसमें रेपो दरों में 35 से 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का निर्णय लिया जा सकता है।यह बैठक आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हो रही है और वह बुधवार को विचार-विमर्श के बाद मौद्रिक नीति समिति के फैसले की घोषणा करेंगे। गौरतलब है कि दास पहले ही इस बात के संकेत दे चुके हैं कि रेपो दर में एक और बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि उन्होंने इसमें कितने बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की जा सकती है इस फैसला बैठक के नतीजों में ही सामने आ पाएगा। लेकिन, ऐसी अटकलें हैं कि केंद्रीय बैंक कम से कम 35 आधार अंक (बीपीएस) से 40 आधार अंक की बढ़ोतरी कर सकता है के लिए जा सकता है।






