भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने किया सृजन संस्मरण पुस्तक का विमोचन*

*भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने किया सृजन संस्मरण पुस्तक का विमोचन*

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर के बंभाड़ा निवासी शिक्षक विकास रमेश महाजन के द्वारा लिखित सृजन संस्मरण पुस्तक का विमोचन कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। इस संस्मरण के विमोचन कार्य में बुरहानपुर माली समाज जिलाध्यक्ष प्रभाकर चौधरी का विशेष सहयोग रहा।
उल्लेखनीय है कि विकास महाजन को उनके कार्यांे के लिए 2020 में राज्य स्तरीय सर्वोच्च्य शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत भी किया जा चुका है। उपरोक्त पुस्तक में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय जिला देवास का शून्य से शिखर तक का लेखन, संकलन एवं वर्णन का कार्य 111 पेज में प्रकाशित किया गया है।
शिक्षक विकास महाजन ने बताया कि वर्ष 2011 से प्रदेश में संचालित 201 मॉडल स्कूलों के उत्थान में तत्कालीन शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के स्कूल शिक्षा मंत्री रहते हुए सराहनीय प्रयास किए गए थे। श्रीमती चिटनिस की शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी सोच से भी विकास महाजन ने कुछ नया करने के लिए प्रेरणा मिली।

1176 views