प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कल उत्तर प्रदेश का दौरा, लखनऊ के बाद जाएंगे कानपुर देहात; राष्ट्रपति के गांव में संबोधित करेंगे जनसभा*
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री राजधानी लखनऊ के साथ ही कानपुर देहात का दौरा करेंगे। वह लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इंवेस्टर्स समिट 3.0 की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होने के बाद दिन में कानपुर देहात रवाना होंगे। कानपुर देहात में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गांव परौंख में उनका जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब 18 दिन बाद फिर लखनऊ आएंगे। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद प्रधानमंत्री दिन में करीब 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इन्वेस्टर्स समिट के 3.0 बजे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 1:45 बजे प्रधानमंत्री कानपुर के परौंख गांव पहुंचेंगे, जहां राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ पथरी माता मंदिर के दर्शन करेंगे।






