जोरदार बढ़त लेकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 16300 के पार*

जोरदार बढ़त लेकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 16300 के पार*
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में जोरदार बढ़त लेते हुए बंद हुआ । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 632 अंक की जोरदार उछाल के साथ 54,885 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 182 अंक की तेजी लेते हुए 16,352 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 442 अंक बढ़कर 54,695 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 138 अंक उछाल के साथ 16,308 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के साथ लगभग 1409 शेयरों में तेजी और 336 शेयरों में गिरावट आई थी।

1099 views