जैन प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट मैत्री सुपरस्टार ने जीता, रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन*

*जैन प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट मैत्री सुपरस्टार ने जीता, रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन*


रतलाम22मई।(खोजी खबर)16 टीम्स के बीच खेले जा रहे जैन प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन फाइनल मुकाबला खेला गया।

आयोजक अमित कोठारी और अक्षय संघवी ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिवसीय जैन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिवस मैत्री सुपर स्टार और रॉयल 11 के बीच एक रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया।

दर्शको की काफी अच्छी सँख्या के बीच पहले टॉस जीतकर मैत्री सुपरस्टार ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 12 ओवर के मैच मे मैत्री सुपर स्टार ने 87 रनों के लक्ष्य को रॉयल 11 के लिए रखा जिसे रॉयल 11 हासिल नही कर पाया।

फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच भाविक जैन रहे।

टूर्नामेंट के सभी 8 लीग, 4 क्वार्टर फाइनल, 2 सेमीफाइनल एवम फाइनल के मैन ऑफ द मैच भाविक जैन, पीयूष नवलखा, सुलभ काकड़ीवाल,आदिश जैन, लोकेन्द्र वोरा, प्रियांशु जैन, दर्शन चौहान, रमित कटारिया, रोहन छाजेड़, आयुष जैन, प्रियांशु जैन, दीपक कटारिया, अंकित रांका, शुभम सकलेचा एवम भाविक जैन रहे।

बेस्ट बॉलर प्रियांशु जैन, बेस्ट बैट्समैन रमित कटारिया एवम बेस्ट फील्डर के लिए राहुल रांका को ट्रॉफी दी गयी।

मैन ऑफ द टूर्नामेंट भाविक जैन रहे।

15 वर्षीय क्रिश कोठारी को टूर्नामेंट की एक मात्र हैट्रिक के लिए ट्रॉफी दी गयी।

उपविजेता रॉयल 11 को 11000 रुपये के पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की गयी वही विजेता टीम मैत्री सुपरस्टार को 21000 रुपये के पुरस्कार के साथ विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। फाइनल में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को चांदी के सिक्के इनाम स्वरूप प्रदान किये गए।

इस आयोजन के अंपायर शेलभद्र, कुणाल सिंह राठौर स्कोरर अनुज सांकला कमेंटेटर योगेंद्र जादौन, मनोज अग्रवाल एवम राहुल सकलेचा का मंच से सम्मान किया गया।

सभी खेलने वाले खिलाड़ियों को जेपीएल कमिटी द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरूप सर्टिफिकेट प्रदान किये गये।

टूर्नामेंट के अंतिम दिवस श्री ओम अग्रवाल अध्यक्ष दिगम्बर जैन श्री संघ, श्री महेंद्र कटारिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतलाम, श्री अनुज शर्मा, श्री मांगीलाल जैन,श्री अशोक पोरवाल पूर्व नगर निगम अध्यक्ष, श्री हेमंत जैन उपाध्यक्ष जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन, श्री अनोखीलाल कटारिया वरिष्ठ समाजसेवी, श्री दीपेंद्र कोठारी पूर्व उपाध्यक्ष एवम चुनाव अधिकारी जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन, श्री कृष्णा सोनी मंडल अध्यक्ष भाजपा, श्री बँटी बोहरा, श्री कांत डोसी संयोजक प्रकोष्ठ bjp रहें।

अपने उदबोधन में अमित कोठारी एवम अक्षय संघवी ने आगे की योजनाओं के बारे मैं बताया।

अंत मे नमन नवलखा ने सभी का आभार माना।

जैन प्रीमियर लीग की आयोजन कमेटी के वैभव मेहता ,नमन नवलखा, राहुल रांका, रवि सोनी,संदीप बोथरा, मयंक कोठारी, मनोज अग्रवाल, नीलेश कोठारी,शुभम मूणत, राहुल सकलेचा,दीपक सेलोत,गौरव कास्टिया,राहुल नवलाख,अर्पित चंडालिया, ऋषभ मूणत,प्रयास नागोरी,हितेश बरमेचा,शिवम मूणत हेमेंद्र श्री माल,सचिन गुगलिया, नितेश कटारिया, अंकित चंडालिया एवमं प्रशांत कोठारी आदि उपस्थित रहे।

1745 views