जैन प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवे दिन सेमीफाइनल मुकाबले सम्पन्न*

*जैन प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवे दिन सेमीफाइनल मुकाबले सम्पन्न*

रतलाम21मई।(खोजी खबर न्यूज़)जैन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवे दिन दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमे अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ प्रदेश के सहसंयोजक यतींद्र जी भारद्वाज,भाजपा युवा नेता जुबीन जी जैन, डॉ अंतिमा जैन, डॉ नेहा सराफ, डॉ दर्शना जैन, डॉ गोपाल यादव एवम डॉ गौरव Yadav रहे।

सेमीफाइनल का पहला मुकाबला मैत्री सुपर स्टार और कॉटेज 11 के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉटेज 11 ने 71 रनों का लक्ष्य मैत्री सुपरस्टार को दिया जिसे मैत्री ने आसानी ने बना कर फाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल के दूसरे मुकाबले मे रतलाम सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल 11 से हुआ। रॉयल 11 ने पहले गेंदबाजी की और रतलाम सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 79 रनों के लक्ष्या रखा। रॉयल 11 ने इन रनो का हासिल कर फाइनल की दूसरी टीम के रूप में अपना स्थान पक्का किया।

टूर्नामेंट के अंतिम दिन मैत्री सुपरस्टार एवम रॉयल 11 के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

जैन प्रीमियर लीग की आयोजन कमेटी के वैभव मेहता ,नमन नवलखा, राहुल रांका, रवि सोनी,संदीप बोथरा, मयंक कोठारी, मनोज अग्रवाल, नीलेश कोठारी,शुभम मूणत, राहुल सकलेचा,दीपक सेलोत,गौरव कास्टिया,राहुल नवलाख,अर्पित चंडालिया, ऋषभ मूणत,प्रयास नागोरी,हितेश बरमेचा,शिवम मूणत एवम हेमेंद्र श्री माल आदि उपस्थित रहे।

1236 views