करो या मरो के मैच में दिल्ली मुंबई आमना सामना, जीत के साथ टीम को प्लेऑफ में पहुंचाना चाहेंगे ऋषभ पंत*

करो या मरो के मैच में दिल्ली मुंबई आमना सामना, जीत के साथ टीम को प्लेऑफ में पहुंचाना चाहेंगे ऋषभ पंत*
दिल्ली कैपिटल्स के लिए समीकरण बहुत सरल है जिसमें उसे शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए बस मुंबई इंडियंस को हराने की जरूरत है जिससे वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के नेट रन रेट के कारण आगे हो जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स का भाग्य अब उसके ही हाथ में हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लगभग ‘क्वार्टर फाइनल’ की तरह बने मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज करना चाहेगी। कप्तान ऋषभ पंत की टीम के लिए जहां यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है तो वहीं मुंबई इंडियंस सत्र का समापन जीत से करना चाहेगी, हालांकि पांच बार की चैंपियन के लिए यह मायने नहीं रखेगा। सत्र में प्रबल दावेदार के रूप में उतरी मुंबई को नीलामी में खराब रणनीति का खामियाजा भुगतना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए समीकरण बहुत सरल है जिसमें उसे शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए बस मुंबई इंडियंस को हराने की जरूरत है जिससे वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के नेट रन रेट के कारण आगे हो जाएगी।

1035 views