*उड़ीसा के सीएम की बहन ने पद्मश्री लेने से किया इंकार*
उड़ीसा के मुख्यमंत्री की बहन प्रख्यात लेखिका 76 वर्षीय गीता मेहता ने पद्मश्री लेने से इंकार कर दिया है।
न्यूयार्क से जारी बयान में गीता मेहता ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि भारत सरकार ने मुझे पद्मश्री के योग्य समझा परन्तु आम चुनाव व उड़ीसा बिधानसभा के जल्द ही होने वाले चुनाव के चलते ये सम्मान स्वीकार करना मैं उचित नही समझती, इससे लोगों के मन में गलत धारणा पैदा होगी।
बताते चलें कि शुक्रवार को गीता मेहता को एक प्रवासी भारतीय के तौर पर सम्मान के लिए चुना गया था, उन्हे साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए इस सम्मान के लिए मनोनीत किया गया था।






