*उज्जैन : कीचड़ स्नान के असली गुनाहगार अफसर बख्श दिए गए*

*उज्जैन : कीचड़ स्नान के असली गुनाहगार अफसर बख्श दिए गए*

सोमवती अमावस्या पर पवित्र शिप्रा नदी उज्जैन में श्रद्धालुओं को गंदे पानी (कीचड़ स्नान) कराने के मुख्य दोषी अधिकारियों पर अब तक कुछ कार्रवाई नहीं हो पाई है। लगता है कमलनाथ सरकार ने उन्हें बख्श दिया है। एक धसक से अधिक समय से एनवीडीए में जमे प्रमुख सचिव रजनीश के साथ ही उज्जैन के कलेक्टर, कमिश्नर को तो सरकार ने हटा दिया, लेकिन पानी नहीं छोड़ने वाले लापरवाह और दागी अधिकारी अभी भी एनवीडीए में चांदी काट रहे हैं। एनवीडीए, इंदौर में पदस्थ एग्जिकिटिव इंजीनियर संजय जोशी और हर मामले में उनके खास सहयोगी एमएस अजनरे आर एस तोमर शान से डटे हुए हैं। इन अधिकारियों की ही जिम्मेदारी थी कि ओम्कारेश्वर से पहुंचने वाले नर्मदा जल को व्हाया बड़वाह उज्जैनी के रास्ते उज्जैन पहुंचाना था। लेकिन इन्होंने बड़वाह से पानी नहीं छोड़ा। नतीजतन उज्जैन में श्रद्धालुओं को नाले के पानी से स्नान करने को मजबूर होना पड़ा। बताते हैं इनकी सेटिंग भोपाल तक तगड़ी होने की वजह से ये अब तक बचे हुए हैं।

2688 views