26 जनवरी…छिन्दवाड़ा में सिर्फ रस्मदायगी आयोजन नही.. हमारा कर्त्तव्यपरायण दिवस: सीएम कमलनाथ

26 जनवरी…छिन्दवाड़ा में सिर्फ रस्मदायगी आयोजन नही.. हमारा कर्त्तव्यपरायण दिवस:
सीएम कमलनाथ
———————
मुख्यमंत्री कमलनाथ एक बार फिर कर्तव्यपरायणता और कृतज्ञता की मिसाल बने।उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में आज पहला झंडावंदन छिंदवाड़ा में वहॉं किया जहां 1979 में पुर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने उन्हें अपने तीसरे पुत्र के रूप में छिंदवाडा को सौंपा था। आज उन्होंने उसी पार्क को विकसित कर जनता को समर्पित किया, और इस अवसर पर उन गरीबों को आवास भी दिए जो इस शहर में बरसों से झुग्गी में निवास करते रहे हैं, सीएम की शपथ लेने के बाद कमलनाथ ने अफ़सरों को 1 माह का समय दिया था लेकिन नगर निगम अफ़सरों ने इस काम को २० दिन में ही पुरा कर दिया, सीएम ने आज गणतंत्र दिवस को केवल “रस्म” नहीं बल्कि कर्तव्य परायणता दिन के रूप में मनाया।ग़रीबों को दिए गए आवास कार्यक्रम में सीएम कमलनाथ भी भावुक नज़र आए. समारोह के दौरान उनके सुपुत्र नकुलनाथ भी मौजुद थे..

2312 views