*फेसबुक मैसेंजर से ही भेज सकेंगे WhatsApp और Instagram पर मैसेज, जल्द मिलेगी सुविधा*
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मार्क ज़करबर्ग चाहते हैं कि तीनों प्लैटफॉर्म पर क्रास मैसेजिंग की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए हालांकि तीनों के मूल स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. हालांकि इस सुविधा के बाद मैसेंजर और वॉट्सऐप की तरह ही इंस्टाग्राम पर होने वाली चैट ‘एंड टू एंड इनक्रिप्टेड’ हो जाएगी. जिससे कोई हैकर आपके मैसेज नहीं पढ़ सकेगा.
फेसबुक फिलहाल इस सुविधा पर काम कर रहा है. इस साल के अंत में या फिर साल 2020 की शुरुआत में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा. इसका सीधे फायदा फेसबुक को होगा क्योंकि इससे फेसबुक पर ज्यादा समय बिताने वाले सक्रिय यूजर्स की संख्या में इजाफा होगा.
2233 views





