उत्तर प्रदेश के किसानों को अब जल्द मिलेगी फसलों की और बेहतर कीमत, सरकार ने बनाया प्लान*
उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के साथ ही अन्य फसलों का उत्पादन करने वाले किसानों को जल्द फसलों की और बेहतर कीमत मिलेगी। प्रदेश सरकार इसके लिए एक वर्ष में 825 फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) स्थापित करेगी।योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में किसानों की बेहतरी पर भी फोकस किया है। योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों को बड़ी सुविधा देने जा रही है। इससे किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य मिलेगा और बिचौलियों के जाल से मुक्ति मिल सकेगी। सरकार ने इसके लिए बजट में 354.75 करोड़ रुपये का प्राविधान किया है। इसका लाभ प्रदेश के करीब चार लाख किसानों को होगा। सरकार अब 100 दिन में प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड में विशेष फसल का चयन करेगी। योगी आदित्यनाथ सरकार अब तो किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने में जुट गई है।प्रदेश सरकार एक वर्ष में विकासखंडवार 825 एफपीओ स्थापित करने जा रही है। इसके लिए 354.75 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया गया है। इससे प्रदेश के चार लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा। इसके साथ ही सौ दिनों में प्रत्येक विकासखंड में विशेष फसल का चुनाव किया जाएगा। 2022-23 में प्रदेश सरकार विशिष्ट एफपीओ योजना के तहत 825 एफपीओ स्थापित करने जा रही है। संगठित खेती करने से किसानों को उनके उपज की और बेहतर कीमत मिल सकेगी।






