उज्जैन
*कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा आज महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे। महाकाल के गर्भ गृह में रॉबर्ट वाड्रा ने पूजन किया।*
महाकाल दर्शन के बाद वाड्रा ने कहा की महाकाल मंदिर में दर्शन कर बहुत शांति मिली है।उन्होंने बताया कि अपने परिवार की खुशहाली के लिए पूजन पाठ किया है।
*मीडिया से बातचीत*
हमारी सरकार ने जो किया उसके कारण आज महाकाल में ये सब दिख रहा है बीजेपी की सरकार ने कुछ नही किया।हमारी सरकार ने जो दिया उससे विकास दिख रहा है।
उन्होंने कहा महंगाई बढ़ती जा रही है ये आम लोगो के बारे में नही सोचते है सिर्फ अपने बारे में सोचते है । सभी को राम नवमी की बधाई दी ।






