*समर केम्प के माध्यम से युवतियों को मिला प्रशिक्षण जीवन का सबसे बड़ी अनमोल उपहार रहता है- सांसद शंकर लालवानी*

*दूसरे दिन हेयर स्टाइल, मेकअप करने के साथ ही बेसिक डांस सिखाया गया, युवतियों-महिलाओं के दो दिवसीय निशुल्क़ समर केम्प का समापन हुआ*
इंदौर। सकल दिगम्बर जैन समाज महिला प्रकोष्ठ, इंदौर द्वारा श्री माँ पद्मावती देवी जी की आराधना के नवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में युवतियों और महिलाओं का दो दिवसीय निशुल्क़ समर केम्प आयोजित किया गया। शनिवार को केम्प का समापन हुआ। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
जानकारी देते हुए महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती पूजा कासलीवाल और महासचिव भावना चाँदीवाल ने बताया की यह समर केम्प इतवारिया बाज़ार स्थित हुकुमचंद मांगलिक भवन में आयोजित हुआ है। केम्प के आयोजक और लाभार्थी श्री राहुल सेठी परिवार बने थे। सबसे पहले श्रीमति सुनिता जी सेठी परिवार का सम्मान किया गया। दूसरे और अंतिम दिन केम्प की शुरुआत दोपहर 12.30 बजे हुई। इसके पश्चात महिला प्रकोष्ठ द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। अतिथि शरद रेखा जैन, मुकेश चंदनबाला पाटोदी, सुनिता सेठी जी, कल्पना जैन जी सहित सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। फ़िर ब्यूटीशियन संगीता पाटनी और सुश्री सिमरन द्वारा हेयर स्टाइल, मेकअप, ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप का प्रशिक्षण दिया गया। उसके पश्चात फिर कुमारी क्रती द्वारा बेसिक डांस का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें अनेक तरह की स्टेप सभी को सिखाई गई। दूसरे दिन भी केम्प दोपहर 4.30 बजे तक आयोजित हुआ। केम्प को संचालित करने में संयोजक सलोनी जैन, वर्षा काला, नेहा सोनी, अंशु पाटनी और जूली जैन ने विशेष भूमिका अदा की है। संगीतमय मंगलाचरण सुश्री नैना पाटनी द्वारा प्रस्तुत किया गया। आयोजन के दोरान मनोरंजक प्रतियोगिता भी आयोजित हुई है। इसमें भी विजेताओं को उपहार दिए गए।
*दूसरे दिन रही प्रश्नमंच और तम्बोला की धूम*
आइटी प्रभारी सलोनी जैन, मीनल पाटनी ने बताया की बताया की केम्प के दूसरे 9 अप्रेल को युवतियों और महिलाओं को प्रमुख रूप से प्रश्न मंच के माध्यम से अनेक उपहार जितने का मोका मिला। इसी तरह तम्बोला भी खिलाया गया, जिसमें भी आकर्षक उपहार दिए गए थे। दिगम्बर जैन समाज में पहली बार ये समर केम्प जो युवतियों और महिलाओं के रखा गया था, वह महिला प्रकोष्ठ द्वारा पूरी तरह से निशुल्क़ रखा गया था।
*सांसद ने दिया युवतियों-महिलाओं को साधुवाद*
महिला प्रकोष्ठ की मार्गदर्शक रुचि गोधा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीनल पाटनी ने बताया की सांसद शंकर लालवानी ने सम्बोधित करते हुए कहा की समर केम्प के आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए। इसमें जो भी सिखाया जाता है, वह युवतियों के लिए जीवन का सबसे बड़ा उपहार होता है। उन्हें भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। मेरा तो यह कहना है की हर महिला को जिसमें छोटी हो या बड़ी उन्हें ऐसे केम्प में आना चाहिए। इससे उन्हें नई शिक्षा मिलती है। इस अवसर पर सांसद द्वारा युवतियों-महिलाओं के साथ डांस की बेसिक प्रेक्टिस भी की गई थी।






