सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा का वेटेज केवल 30 फीसदी होगा, बोर्ड जल्द जारी कर सकता है सर्कुलर

सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा का वेटेज केवल 30 फीसदी होगा, बोर्ड जल्द जारी कर सकता है सर्कुलर*
सीबीएसई के बोर्ड परीक्षा में भाग ले रहे छात्रों के लिए खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर नया सर्कुलर जारी करने वाला है। खबरों के अनुसार अब टर्म-1 बोर्ड परीक्षा के परिणाम के केवल 30 फीसदी अंक ही अंतिम परिणाम में जुड़ेंगे। बाकी के 70 फीसदी अंकों का फैसला छात्रों द्वारा टर्म-2 परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।सीबीएसई की ओर से 30:70 फार्मूले को लेकर अब तक कोइ आधिकारिक सर्कुलर जारी नहीं किया है। हालांकि, अब तक मिली जानकारी के अनुसार दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम इसी आधार पर तय किए जाएंगे। सीबीएसई की ओर से जल्द ही इसे लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी और नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नजर बना कर रखें। सीबीएसई की ओर से बोर्ड परिणाम के लिए 30:70 फार्मूले को लागू करने के बाद भी आंतरिक मूल्याकन पद्धति में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। स्कूलों की ओर से छात्रों को दिए जाने वाले अंक समान ही रहेंगे। केवल थ्योरी की परीक्षा की प्रारूप में बदलाव किया जाएगा।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा परिणाम इस बार सीधे स्कूलों को भेजे गए थे। सीबीएसई ने अपने आधिकारिक शेड्यूल में बताया था कि छात्रों की आधिकारिक वेबसाइट पर मार्कशीट टर्म-2 परीक्षा के बाद जारी की जाएगी। अब छात्रों के अंतिम परिणाम 30 फीसदी टर्म-1 और 70 फीसदी टर्म -2 परीक्षा के आधार पर जारी किए जाएंगे।

1039 views