प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में महिला गिरफ्तार, सपा नेता ने पुलिस पर उठाया सवाल*

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में महिला गिरफ्तार, सपा नेता ने पुलिस पर उठाया सवाल*
इंटरनेट मीडिया पर पीएम व सीएम की फोटो एडिट कर पोस्ट करने और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रहने वाली महिला रागिनी यादव को बिसरख कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया था। वहीं मामले में दादरी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी रहे राजकुमार भाटी ने ट्वीट कर महिला के इस कृत्य को मामूली गलती बताते हुए पुलिस को घेरने की कोशिश की,राजकुमार ने लिखा कि पुलिस दुर्दांत अपराधी की तरह महिला को घर से पकड़ कर ले गई।बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक रजत शर्मा ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी में रहने वाली रागिनी यादव नाम की महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप है कि महिला ने अपने फेसबुक पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो एडिट कर अभद्र टिप्पणी की थी।

1207 views