अलीगढ़ के यूक्रेन से लौटे मेडिकल विद्यार्थियों ने भविष्य बचाने की लगाई गुहार*
अलीगढ़ के यूक्रेन से ऑपरेशन गंगा के तहत वापस लाये गए विद्यार्थियों ने जनप्रतिनिधियों से अब स्वदेश में ही अपनी मेडिकल शिक्षा पूर्ण करवाने की गुहार लगाई।यूक्रेन से लौटे एमबीबीएस विद्यार्थी व उनके माता पिता ने रविवार को अलीगढ़ सांसद से मुलाकात कर केंद्र सरकार से ऐसे विद्यार्थियों को स्वदेश के ही मेडिकल कॉलेजों में उनके सेमेस्टर के हिसाब से आगामी मेडिकल शिक्षा पूर्ण कराने का प्रधानमंत्री मोदी के नाम सम्बोधित एक प्रतिवेदन सौंपा ,साथ ही पीएम से एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात करवाने के लिए समय मांगा है।वहीं, अलीगढ़ कोल विधायक से भी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी वेदना रखी, साथ ही प्रतिवेदन देते हुए यूपी के सीएम मुलाकात करवाने का समय मांगा है।दोनों ही जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर एक संरक्षक की भांति बात आगे पहुंचाने का आश्वासन दिया है। पेरेंट्स एसोसिएशन ऑफ यूक्रेन एमबीबीएस स्टूडेंट्स (पी.ए.यू.एम.एस.) के राष्ट्रीय महासचिव पंकज धीरज ने बताया कि इस अप्रत्याशित संकट में अपने मेडिकल शिक्षार्थी बच्चों के भविष्य को सुद्रण करने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। अपनी वेदना को पूरे देश मे ,प्रदेश में व जनपदों में जनप्रतिनिधियों,ब्यूरोक्रेट्स व मीडिया के द्वारा सरकार तक पहुंचाने में अभिभावक जुटे हुए हैं।प्रतिनिधि मण्डल में एसोसिएशन के पंकज धीरज,मोरमुकुट यादव,आमोद उपाध्याय, डॉ विश्व मित्र आर्य,सुशीला सिंह,डॉ मनवीर सिंह, डॉ आर के रावत,भानु प्रताप सिंह आदि व विद्यार्थियों में फाल्गुनी धीरज,रित्विक वार्ष्णेय,सार्थक उपाध्याय, आकाश रावत,अमित कुमार,सुभम सिंह आदि उपस्थित रहे।






