यूनेस्को का बड़ा दावा- युद्ध के 38वें दिन तक यूक्रेन की 53 ऐतिहासिक इमारतें हुई तबाह

यूनेस्को का बड़ा दावा- युद्ध के 38वें दिन तक यूक्रेन की 53 ऐतिहासिक इमारतें हुई तबाह*
रूस-यूक्रेन में 38वें दिन भी युद्ध जारी है। युद्ध के 37वें दिन दोनों देशों के बीच मध्यस्थता को लेकर वार्ता हुई। लेकिन इस वार्ता में भी सुलह को लेकर हल नहीं निकल पाया है। वहीं, अमेरिकी रक्षा विभाग यूक्रेन को सुरक्षा सहायता के लिए 300 मिलियन डालर की अतिरिक्त सहायता मुहैया कराएगा, जिसमें लेजर-निर्देशित राकेट सिस्टम, ड्रोन और वाणिज्यिक उपग्रह इमेजरी सेवाएं शामिल हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूनेस्को ने बड़ा दावा किया है। यूनेस्को के अनुसार, रूस के हमले के बाद यूक्रेन की ऐतिहासिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। युद्ध के बाद से अब तक यूक्रेन की 53 ऐतिहासिक इमारतें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं। इसमें 29 धार्मिक स्थल, 16 ऐतिहासिक इमारतें, चार संग्रहालय व चार स्मारक शामिल है।

1108 views